ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, लोहारा, मोगा में चंडीगढ़ संभाग के पंजाब प्रथम क्लस्टर के हैंडबॉल ट्रायल हुए।

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, लोहारा, मोगा में चंडीगढ़ संभाग के पंजाब प्रथम क्लस्टर के हैंडबॉल ट्रायल हुए।
मोगा 20 जुलाई ( चरणजीत सिंह ) पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, लोहारा, मोगा में चंडीगढ़ संभाग के पंजाब प्रथम क्लस्टर के हैंडबॉल ट्रायल का दिनांक 18 व 19 जुलाई को आयोजन हुआ। हैंडबॉल ट्रायल में पंजाब प्रथम क्लस्टर के चंडीगढ़, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर व फरीदकोट के प्रतिभागियों ने भाग लिया। दो दिवसीय हैंडबॉल ट्रायल में रीजनल लेवल के खिलाड़ियों का चयन किया गया इसमें अंडर 14 अंडर 17 अंडर 19 के बॉयज व गर्ल्स की दो-दो टीमों का गठन किया गया इसमें कुल 54 खिलाड़ियों का चयन किया गया । चयनकर्ता में सरदार करणदीप सिंह, डीपी, स्कूल का अमिनेशन, निहाल सिंह वाला व स्पोर्ट्स एक्सपर्ट सरदार महक प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई।








