मोगा 20 अगस्त ( चरनजीत सिंह) आज स्थानीय डाइट मोगा में जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री शिक्षा वरिंदर पाल सिंह के नेतृत्व में विगत दिनों से आयोजित नवनियुक्त 6635 अध्यापकों की इंडक्शन ट्रेनिंग का पहला चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । वर्णनीय है कि पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब कोऑर्डिनेटर मनमीत सिंह राय और सहायक कोऑर्डिनेटर बलदेव राम के नेतृत्व में आयोजित इस ट्रेनिंग सत्र में मोगा जिले में नवनियुक्त कुल 237 अध्यापकों में से 80 अध्यापकों ने भाग लिया । इस इंडक्शन ट्रेनिंग के माध्यम से उन्होंने आधुनिक विभागीय गतिविधियों तकनीकों और कार्यशैली से परिचित होते हुए स्वयं को क्लासरूम अध्यापन के लिए तैयार किया ।इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यापकों ने बताया कि भले ही वह गुणात्मकता के आधार पर अध्यापक पात्रता परीक्षा पास करने के पश्चात विभागीय प्रक्रिया के द्वारा चयनित हुए हैं , लेकिन इस इंडक्शन ट्रेनिंग के माध्यम से उन्होंने अनुशासन , व्यवहारिक क्लासरूम अध्यापन , क्लास रूम की समस्याओं ,छात्रों और अभिभावकों से वार्तालाप एवं विचारों का आदान-प्रदान शिक्षा विभाग की प्राप्तिओं, पंजाब के वर्तमान शिक्षा स्तर एवं पद्धति की जानकारी अर्जित की है । सरकारी स्कूलों में बाला वर्क , प्रोजेक्टर, एलईडी सहित आधुनिक उन्नत तकनीकों का प्रयोग ,बाल मनोविज्ञान आधारित शिक्षा , खेल विधि शिक्षण , निपुण भारत के अंतर्गत अध्यापन एवं चुनौतियों से निपटने की विधियां सीखने में कुश्लता प्राप्त की है। शिक्षा के सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य विद्यार्थी का सर्व पक्षीय विकास ,आपसी सहयोग तालमेल एवं अध्यापन कुशलता एवं समर्था विकसित करने हेतु महत्वपूर्ण जानकारियां अर्जित की हैं। जिसके माध्यम से उनके अध्यापन में और निखार आएगा और पंजाब के शिक्षा स्तर को और बेहतरीन बनाने में वह भी अभूतपूर्व योगदान देने में सक्षम होंगे। इस अवसर पर मातृभाषा के महत्व संबंधी विषय पर नवनियुक्त अध्यापकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं पर भी उनकी सहभागिता उत्साहवर्धक रही । आज के समय में गणित और वातावरण जैसे विषयों के महत्व एवं आधुनिक शिक्षा पद्धति में विद्यार्थियों का इन विषयों से लगाव और जुड़ाव पैदा करने संबंधी की गई गतिविधियों में अध्यापकों की सहभागिता आकर्षण का मुख्य केंद्र रही । उन्होंने पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब टीम, डाइट मोगा से सीनियर लेक्चरर डॉ राजबिंद्र सिंह , उप जिला शिक्षा अधिकारी। गुरप्रीत कौर और जिला मीडिया कोआर्डिनेटर हर्ष कुमार गोयल, ब्लॉक मीडिया कोआर्डिनेटर संदीप सिह ब्लॉक मास्टर ट्रेनर जय इंद्रपाल सिंह, कुलवंत सिंह, मनदीप सिंह ,सतविंदर सिंह, मनीष अरोड़ा ,सतीश कुमार, स्वर्ण जीत सिंह, मनजीत सिंह ,मनप्रीत सिंह, हरबंस सिंह टीम का दिए सहयोग एवं इंडक्शन ट्रेनिंग के बेहतरीन आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।



