टी.एल.एफ. स्कूल में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां मुकम्मल : प्रिंसीपल स्मृति भल्ला

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा, 3 मार्च ( चरनजीत सिंह ) : शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) में चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व चेयरपर्सन डा. मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर 5 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। प्रिंसीपल स्मृति भल्ला ने बताया कि स्कूल के माहिर टीचर्स की ओर से विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के सिलेबस की पूरी तैयारी करवाई गई है। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षाओं में उत्तीर्ण व बढ़िया अंक हासिल करने को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों की परीक्षाओं को लेकर स्कूल की कक्षाओं को पूरी तरह से सैनीटाइज किया गया है। विद्यार्थियों को मास्क पहनने, हाथों को सैनीटाइज करने तथा कोविड-19 की गाइड लाइन्स की पालना करने के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि बड़े लंबे समय से कोविड के चलते स्कूल बंद थे और विद्यार्थी घर पर बैठकर ही आॅनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। अब सरकार की ओर से स्कूलों को खोल दिए जाने के चलते स्कूल की ओर से पेपर स्कूलों में ही करवाने को लेकर विद्यार्थियों में पेपरों को लेकर भारी उत्साह पाया जा रहा है। इस मौके पर स्कूल चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, चेयरपर्सन डा. मुस्कान गर्ग, प्रिंसीपल स्मृति भल्ला, एकेैडमिक डीन जय सिंह राजपूत, मुख्य अध्यापिका रेखा पासी, एक्टीविटी कोआडीनेटर हरप्रीत कौर व अन्य अध्यापकों ने विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए बढ़िया अंक हासिल करके अपना, स्कूल व अभिभावकों का नाम रोशन करने को प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
Fast News Punjab