शहरी अध्यक्ष अंकुर गोयल ने की युवा अग्रवाल सभा की नियुक्तियां

ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ

मोगा 23 द्संबर ( चरणजीत सिंह ) यूथ अग्रवाल सभा सिटी मोगा की एक अहम बैठक स्थानीय पुरानी दाना मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन प्रतिमा स्थल में ज़िला प्रधान रिशु अग्रवाल व प्रभारी भरत गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग का आरंभ महाराजा अग्रसेन जी की जय कुल देवी माँ लक्ष्मी जी की जय के जयघोषों से हुई। इसके उपरांत बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए यूथ अग्रवाल सभा सिटी मोगा – 1 के अध्यक्ष अंकुर गोयल ने सभा का विस्तार करते हुए अग्रवाल समुदाय के समाजसेवा की भावना रखने वाले युवाओं को सभा के साथ जोड़कर नियुक्तियां की गई। इस अवसर पर कारोबारी अंकुश मित्तल को सलाहकार, राघव गर्ग व गौतम सिंघल को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मोके रिशु अग्रवाल, भरत गुप्ता व पूर्व ज़िला प्रधान गगन नोहरिया ने कहा कि यूथ अग्रवाल सभा मोगा के शहरी अध्यक्ष अंकुर गोयल के द्वारा युवाओं की टीम को जोड़ना संगठन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा। वहीं अंकुर गोयल ने कहा कि सभा मे नए सदस्यों को जोड़ने हेतु तेज़ मुहिम चलाई जा रही है जिसके तहत हर रोज़ अग्रवाल समुदाय के युवाओं को अग्रवाल सभा के साथ जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों को बधाई दी व सभा द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभाने के लिए प्रेरित भी किया। वही नवनियुक्त सदस्यों ने सभी का धन्यवाद किया जो कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आश्वासन जताया इस अवसर पर ऋषि राज गर्ग, गगन नोहरिया, रिशु अग्रवाल, भरत गुप्ता, अंकुर गोयल, अमित गर्ग, अमित गुप्ता, अजय गर्ग, मंगत राय गोयल, केशव गर्ग, संजीव गुप्ता, प्रवीण गोयल, पार्थ इत्यादि सदस्यों ने नवनियुक्त युवाओं को सिरोपा भेंट कर नियुक्ति पत्र भी दिए।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

 

 

 

Fast News Punjab