आर.के.एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मोगा में निशुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन

मोगा,12 जनवरी (संदीप शर्मा) आर.के.एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल मोगा में कोविड-19 को नियंत्रित करने के लिए निशुल्क टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप स्कूल मैनेजमेंट कमेटी अध्यक्ष श्री संजीव सूद जी और प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी अरोड़ा जी के नेतृत्व में लगाया गया ।यह कैंप सिविल अस्पताल के डाक्टर अशोक सिंगला व उनकी टीम द्वारा लगाया गया। इस कैंप में 15 से 18 उम्र के बच्चों का टीकाकरण किया गया इसमें केवल स्कूल के विद्यार्थी ही नहीं बल्कि बाहर के बच्चों का भी टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करवाने आए बच्चों की स्कूल के अध्यापकों ने बहुत अच्छी तरह से देखभाल की। विद्यार्थियों का टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह था उन्हें ऐसा लग रहा था कि हम जितनी जल्दी टीकाकरण करवाएंगे उतनी जल्दी ही स्कूल में आ सकेंगे। अंत में स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी अरोड़ा व स्कूल अध्यक्ष श्री संजीव सूद जी ने डॉक्टर टीम का बहुत धन्यवाद किया।





