टी.एल.एफ. स्कूल ने ऑनलाइन बच्चों को लर्निंग स्किल, इंगलिश रीडिंग, इंग्लिश स्पीकिंग व उसकी महत्ता संबंधी किया जागरूक

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा, 10 जनवरी ( चरनजीत सिंह ) : मोगा शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) की ओर से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों व पंजाब सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए ऑनलाइन कक्षाओं के तहत आज बच्चों को लर्निंग स्किल, इंगलिश रीडिंग, स्पीकिंग व उसकी हमारी पढ़ाई व जीवन में क्या महत्ता है,के बारे में जानकारी देने हेतु एक्टीविटी करवाई गई। इस मौके पर ऑनलाइन बच्चों को जानकारी देते हुए प्रिंसीपल स्मृति भल्ला ने बताया कि बच्चों की स्टडी और लर्निंग स्किल को निखारने के लिए यह एक्टीविटी स्कूल की ओर से आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्टडी और लर्निंग स्किल को निखारने के लिए जरूरी है कि पेरेंट्स या घर के अन्य सदस्य बच्चों की क्लास खुद शुरू करें. बच्चे की पढ़ाई का समय तय करें और उसकी क्लास रैगुलर लें, पढ़ाई की शुरूआत शॉर्ट लर्निंग सेशन से करें फिर धीरे-धीरे इसको आधा घंटा फिर एक घंटा इस तरह से बढ़ाएं, आप बच्चों को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से पढ़ाएं, ताकि उनकी स्टडी और लर्निंग स्किल में निखार आ सके। उन्होंने कहा कि बच्चे के सवाल चाहें पढ़ाई से जुड़े हों या समाज और चीजों से, झुंझलाने की बजाय उसके सवालों का जवाब प्यार और धैर्य के साथ दें, तभी उसकी लर्निंग स्किल को निखारने में मदद मिलेगी। अगर बच्चा खुद सवाल नहीं पूछता है, तो उसको सवाल पूछने के लिए प्रोत्साहित करें, इसके साथ ही उससे खुद भी सवाल करें। इससे उसकी जिज्ञासा को बढ़ावा मिलेगा और उसकी जानकारी भी बढ़ेगी। इस तहत लर्निंग स्किल बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। स्कूल चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग, चेयरपर्सन डा. मुस्कान गर्ग, डायरैक्टर एच.एस.साहनी, एकैडमिक डीन जय सिंह राजपूत, मुख्य अध्यापिका रेखा पासी, एक्टीविटी कोआडीनेटर हरप्रीत कौर, पूनम सोहल व अन्य टीचर्स ने बच्चों का इस एक्टीविटी में हिस्सा लेने के लिए उनकी हौंसला अफजाई की।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

 

 

 

 

 

 

Fast News Punjab