गोवर्धन पूजा कर प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं लोग_ अशोक वत्स 

ਅਨੋਖੇ ਅਜੂਬੇ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਟੇਕਨੋਲਜੀ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਧਰਮ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਿਸ਼ਵ

मोगा 6 नवंनवंब(कुलभूषण गोयल) गोवर्धन पूजा अन्नकूट के अवसर पर श्री ब्राह्मण सभा पंजाब यूनिट मोगा के सदस्य जिला प्रधान अशोक वत्स की अगुवाई में स्थानीय गांधी रोड पर स्थित अपाहिज गौशाला में जाकर भगवान श्री कृष्ण के दरबार में नतमस्तक हुए। इस मौके पर गोवर्धन पूजा अंकूट की महत्वता के बारे में बताते हुए जिला प्रधान अशोक वत्स ने कहा कि आज गोवर्धन पूजा है। ये पूजा ब्रजवासियों ने भगवान कृष्ण के कहने पर शुरू की थी। मान्यता है कि भगवान ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा करने बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने को कहा था, क्योंकि वहां से ही पूरे ब्रज की गाय को चारा मिलता था। इस दिन लोग गाय बैल को स्नान कराकर उन्हें सजाते हैं। गाय और बैलों को गुड़ और चावल मिलाकर खिलाया जाता है। अशोक वत्स ने कहा कि गोवर्धन की पूजा कर लोग प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। इस दिन भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग भी लगाते हैं। श्री ब्राह्मण सभा पंजाब यूनिट मोगा के सदस्य अशोक कालिया, संजय गौतम, कुणाल गर्गश, संदीप मोदगिल, सुधीर सूद, भूपेंद्र शर्मा, प्रवीण कपिल तथा मैडम अनमोल शर्मा ने गौशाला में भगवान कृष्ण की प्रिय गौ माता की सेवा करते हुए गायों को हरा चारा भी खिलाया। अपाहिज गोशाला के प्रधान जसवीर शर्मा सीरा ने श्री ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें गोवर्धन पूजा अन्नकूट की बधाई दी।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

 

Fast News Punjab