भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रगट दिवस को समर्पित विशाल चेतना समागम का आयोजन

मोगा 28 अक्तूबर ( कुलभूषण गोयल ) भगवान बाल्मीकि जी के पावन प्रगट दिवस को समर्पित विशाल चेतना समागम का आयोजन स्थानीय बाल्मीकि कॉलोनी में किया गया। इस मौके विशेष तौर पर उपस्थित विधायक डॉक्टर हरजोत कमल, मेयर नीतिका भल्ला, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण शर्मा, डिप्टी मेयर अशोक धमीजा ने संयुक्त तौर पर ज्योति प्रज्ज्वलित करने की रस्म अदा की। विधायक डॉक्टर हरजोत कमल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की हमें महा ऋषि वाल्मीकि जी तथा बी आर अंबेडकर के दिखाए हुए मार्ग पर चलने का प्रयत्न करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित संगत को भगवान वाल्मीकि जयंती की बधाई दी तथा सरकार द्वारा आदि धर्म समाज की बेहतरी के लिए किए गए वायदों को पूरा करवाने का आश्वासन भी दिया। समारोह आयोजक हरबंस सागर, राजू सहोता, सोमनाथ, दीपू सहोता, विक्रम पत्तों, राज कोर तथा नीतू गुप्ता ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। मंच संचालन गुरविंदर बबलू द्वारा किया गया। केक सेरेमनी समारोह दविंदर सिंह रनिया, मुख्त्यार सिंह पूर्व एसपी, गुरदीप सिंह सैनी डीएसपी द्वारा किया गया। इस अवसर पर कॉन्ग्रेस शहरी प्रधान जितेंद्र अरोड़ा, गुरमिंदर बबलू, तीरथ राम, पायल गर्ग, डॉक्टर रीमा सूद, डॉक्टर नवीन सूद, दीपक भल्ला, विजय खुराना,जगदीप सिंह जग्गू, जगजीत सिंह जीता, कुलविंदर कौर के अलावा अन्य कई गणमान्य उपस्थित थे।





