स्वभाव में नम्रता का होना ही सफल जीवन की पहचान है …. …… ओ पी कुमार

ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा 18 जनवरी ( चरनजीत सिंह) सोशल वैल्फ़्यर क्लब मोगा की और से आज सरकारी सीनियर सैकंडरी गर्ल्ज़ स्कूल मोगा में नैतिक शिक्षा और कैरियर गाइडैन्स के सम्बन्ध में सैमिनार करवाया गया । जिसमें बोलते हुए क्लब के प्रधान ओ पी कुमार ने बच्चों को बताया कि हमें घर और समाज में कैसे सभी के साथ नम्रता से पेश आना चाहिए । एक दूसरे की इज्जत और सत्कार करने का सदभाव हमारे मन में होना चाहिए । रिश्तों में जो दरारें पड़ रही हैं उनको पड़ने से कैसे रोका जाना चाहिए । हमें सब के दर्द को समझने का अहसास होना ज़रूरी है । अध्यापकों से भी निवेदन किया गया कि बच्चों की भावनाओं के प्रति जागरुक रहें । उनको भी बच्चों का ध्यान रखना चाहिए । प्यारा सिंह चाहल ने वातावरण की शुद्धिता के लिए ग्रीन ग्लोबल बनाने में सहाई होने को कहा । सूरजीत सिंह ने बच्चों को वक़्त की क़ीमत समझने और झलमन दास ने अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया ।रजिंदर कुमार ने बच्चों को फ़ास्ट फ़ूड को तिलांजलि देने और घरों में बने खाने को ही शुद्ध और सही बताया । प्रो: बलविंदर सिंह ने बच्चों को पोलिटिकल डिप्लोमा कोर्सेज़ के बारे में खुल कर जानकारी दी । उन्होंने बताया कि मोगा शहर में इस वक़्त लड़कों के लिए अलग और लड़कियों के लिए अलग-2 सरकारी आई टी आई हैं जहाँ वोकेशनल कोर्सेज़ कराए जाते हे । सरकारी बहु तकनीकी कालेज जी टी बी गढ़ रोड़े में हे , यहाँ पर ही पंजाब इंस्टीट्यूट आफ़ टेक्नॉलजी भी हे जहाँ से बी टैक , एम टैक बी सी ए , एम सी ए आदि डिग्री कोर्स भी यहाँ करवाए जाते हे जहाँ बहुत ही कम पैसे खर्च करके बच्चे शिक्षा ले कर अच्छे मुक़ाम हासिल कर सकते हे ।इस अवसर पर “भारत को जानो” प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया , सही उत्तर देने वाले बच्चों को क्लब की और से प्रोत्साहित भी किया गया । कार्यकारी प्रिन्सिपल भूपिन्दर कौर जी ने क्लब का उनके इस परोपकारी कार्य के लिए धन्यवाद किया और कहा कि संस्था वाक़या ही प्रशंसा की पात्र है क्यों जो आजकल के भाग दौड के जमाने में लोगों के पास अपनों के लिए ही समय नहीं है और यह समाज के लिए कितनी तनदेही से जुटे हुए है । इस अवसर पर स्टाफ़ गुरप्रीत शर्मा मैडम अमरप्रीत कौर , रमनदीप कौर हाज़िर हुए ।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

 

Fast News Punjab