पनसप पंजाब के कर्मचारियों द्वारा मोगा में पनसप मैनेजमेंट के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा 7 जुलाई 2022 ( कुलभूषण गोयल) पनसप पंजाब के कर्मचारियों के द्वारा मोगा में पनसप मैनेजमेंट के खिलाफ आज धरना देते हुए जबरस्त रोष प्रदर्शन किया गया। धरने दौरान कर्मचारियों ने पनत सब मैनेजमेंट के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए कहा कि पिछले लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। अफसरशाही पनसप पर इतनी ज्यादा हावी हो चुकी है कि कर्मचारी अपने आप को दबा कुचला हुआ महसूस कर रहे हैं। सरकार की नीतियों के विरुद्ध पनसप में बैक डोर एंट्री के द्वारा भर्ती की जा रही है तथा उन कर्मचारियों के हक मारे जा रहे हैं जो सही तरीके से पनसप में काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि हमें पनसप मैनेजमेंट से कोई उम्मीद नहीं है परंतु मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान तथा प्रिंसिपल सेक्रेट्री फूड पर उन्हें पूर्ण भरोसा है। उन्होंने कहा कि पनसप में चल रही धक्केशाही रोकते हुए छठा पे कमीशन तुरंत लागू किया जाए तथा अन्य भर्ती किए कर्मचारियों की तरह अन्य दिहाड़ीदार चौकीदारों को यूटी रेट ₹18000 प्रति महीना दिया जाए। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने अपनी अन्य सभी मांगों को रखते हुए पनसप मैनेजमेंट को कहा कि यदि उनकी उक्त मांगों को तुरंत लागू नहीं किया गया तो संघर्ष को और तीव्र किया जाएगा। धरने दौरान रणजीत सिंह सहोता मोगा, करतार सिंह लुधियाना, सुखविंदर सिंह फिरोजपुर, रोबिन गोयल बठिंडा, राजेश कुमार जालंधर से तथा क्लास 3 व क्लास 4 के कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

 

Fast News Punjab