ਸਿੱਖਿਆਖੇਡਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂਰਾਜਰਾਜਨੀਤੀ
राजेन्द्रा पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने विश्व मलेरिया दिवस मनाया

राजेन्द्रा पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने विश्व मलेरिया दिवस मनाया
मोगा, 25 अप्रैल ( ) : आज शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था राजेन्द्रा मैमोरियल पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ओर से डायरैक्टर मैडम सीमा शर्मा व अध्यक्ष राघव शर्मा के दिशा-निर्देशों पर विश्व म् ालेरिया दिवस मनाया गया। इस मौके पर सिविल अस्पताल मोगा से पहुंचे माहिरों का डायरैक्टर सीमा शर्मा, अध्यक्ष राघव शर्मा, प्रिंसीपल अमनदीप कौर, एक्टिीविटी इंचार्ज अंजू जिंदल, अध्यापक राकेश सूद व समूह फैकिल्टी ने फूलों के बुकें देकर स्वागत किया। इस मौके पर डायरैक्टर सीमा शर्मा ने कहा कि मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया आदि से बचने के लिए सबसे पहले महत्वपूर्ण कार्य है कि हम मच्छर को पैदा ही न होने दे। सप्ताह में एक बार टंकियों, कूलरों, गमलों, शौचालयों में पड़े घड़ों, छतों पर पड़े बेकार टायरों, पशु-पक्षियों के पानी पीने के बर्तनों व अन्य पानी के स्रोतों को खाली करे व रगड़कर साफ करें। म् ालेरिया के लक्षण तथा बचाव संबंधी विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि फीमेल एनाफिलीज मच्छर के काटने से,तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टियां तथा कमजोरी होना इसके मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि इसके बचाव के लिए घरों के आसपास साफ सफाई रखना बहुत आवश्यक है। इस मौके पर मलेरिया से बच् ााव हेतु विद्यार्थियों ने अपने विचार पेश किए।




