_प्राइमरी कक्षाओं के सभी स्कूल भी आज से खुलेंगे वरिंद्र पाल सिंह_

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा 16 फरवरी 2022 ( Charanjit Singh) आज जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री शिक्षा वरिंद्र पाल सिंह और जिला शिक्षा अफसर सेकेंडरी शिक्षा सुशील कुमार तुली द्वारा संयुक्त रूप से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत दिनों छठी से बारहवीं तक स्कूल स्कूल शिक्षा विभाग पंजाब के द्वारा खोले गए थे लेकिन दिनांक 17 फरवरी 2022 से प्री प्राइमरी से पांचवी तक कक्षाओं के विद्यार्थी भी स्कूल में विभागीय हिदायत और नियमानुसार स्कूल में आ सकेंगे ।उन्होंने बताया कि इस बात को लेकर अभिभावकों विद्यार्थियों और अध्यापकों में प्रसन्नता की लहर है । कोरोना की तीसरी लहर के चलते पिछले लंबे समय से स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद थे जबकि ऑनलाइन कक्षाओं के द्वारा अध्यापकों और विद्यार्थियों में परस्पर समन्वय बना हुआ था। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दिन नजदीक होने के कारण अध्यापक और अभिभावक विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर विशेषत: चिंतित नजर आ रहे थे। लेकिन कोरोना की लहर की समाप्ति के मद्देनजर स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लिया गया फैसला स्वागत योग्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को कोविड नियमों की पालना करते हुए स्कूल में शिक्षा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

Fast News Punjab