नौजवान पीढ़ी का नशों की ओर झुकाव एक चिंताजनक विषय- एडवोकेट जतिन्द्र मौड़

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा, 13 जनवरी (संदीप शर्मा)- नौजवान पीढ़ी का आज नशे की ओर झुकाव बढ़ता ही जा रहा है और यह एक बहुत ही चिंताजनक विषय है। इसमें हर समुदाय को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए नौजवानों को नशों के नुकसान प्रति जागरूक करवा इनसे दूर रहने के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता है। यह विचार जिला बार एसोसिएशन के वित्त सचिव एडवोकेट जितेंद्र मौड़ व एडवोकेट परमिंदर सिंह संधू ने स्थानीय फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज व एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह से विशेष तौर पर इस विषय में की गई मीटिंग के दौरान प्रकट किए। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि हर समुदाय नौजवानों को नशों से दूर रहने व इनके सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करवाने में अपनी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाए। इस दौरान सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में देश व अपने परिवार का भविष्य संभालने वाली नौजवान पीढ़ी को नशे की दलदल से दूर रहने के लिए जागरूक करने की आवश्यकता है और वह इसमें जहां तक संभव हो सके अपने अधिकारों के अनुसार पूरी जिम्मेदारी निभाएंगे,ताकि देश का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। फोटो। 13 मोगा संदीप 125 जिला बार एसोसिएशन के वित्त सचिव एडवोकेट जितेंद्र मौड़ और एडवोकेट परमिंदर सिंह संधू फोकल प्वाइंट चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर लखबीर सिंह के साथ विशेष भेंट के दौरान। (संदीप शर्मा)

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

 

 

 

 

 

 

Fast News Punjab