आर.के.एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मनाया लोहड़ी पर्व.

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा,13 जनवरी (संदीप शर्मा)-आर.के.एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में लोहड़ी पर्व किंडर गार्डन विंग में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी अरोड़ा ,स्कूल अध्यक्ष श्री संजीव सूद, उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र सूद,डॉ अनूप सूद, श्री विपिन सूद ,श्री प्रेम शर्मा व आर के एस परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे। प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी अरोड़ा जी ने कमेटी सदस्यों सहित लोहड़ी को अग्नि भेंट की। अध्यापिका सतिंदर ने लोहड़ी के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। तत्पश्चात अध्यापिकाओ ने ‘लोहड़ी मंगा बैठ गुरां दे चरणीं’ शब्द ,भजन ‘मैया दे लोहड़ी’ , पंजाबी टप्पे, सूहे वे चीरे वालिया (लोकगीत), भांगड़ा ,गिद्दा, पंजाबी नृत्य, लोहड़ी गीत आदि प्रस्तुत किए। स्कूल की दीदियो ने भी बहुत ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । अध्यापिका जसविंदर कौर व यशिका जैन ने मंच की भूमिका बखूबी निभाई ।अंत में प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी अरोड़ा जी ने सभी को लोहड़ी की बधाई दी तथा कहा कि यह त्यौहार आप सबके जीवन में खुशियां लाए।

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

 

 

 

 

 

Fast News Punjab