यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मनाया विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह

मोगा 2 नवंबर ( कुलभूषण गोयल ) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा मनाए जा रहे विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के तहत गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव झंडेवाला मोगा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यूनियन बैंक रीजनल कार्यालय लुधियाना के विजिलेंस अधिकारी विनोद शाह तथा सुमित चौधरी ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करके की। इस अवसर पर उनके साथ यूनियन बैंक मोगा के वरिष्ठ शाखा अधिकारी अमित कुमार, रिपन गोयल, नितेश कोर, रामचरित, मोनिका, हरजीत के अलावा स्कूल के मुख्य अध्यापक दीपक कालिया तथा समूह स्टाफ भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम दौरान स्कूली छात्रों में ड्राइंग प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले बच्चों को यूनियन बैंक की ओर से जहां पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया वहीं स्कूल के सभी छात्रों में स्टेशनरी का सामान भी बांटा गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें जीवन में मूल्यों और नैतिकता को बचपन से ही विकसित करने तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के महत्व ओर जीवन के हर पहलू में नैतिक पक्ष को मजबूत करने में शिक्षकों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। स्कूल के मुख्याध्यापक दीपक कालिया ने विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के तहत स्कूल में कार्यक्रम करके बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों तथा समूह स्टाफ का धन्यवाद किया।






