अग्रवाल समाज सभा के द्वारा मनाया गया वर्ल्ड एनवायरमेंट डे

ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

Moga, 5 June, 2022 (Devinder Kumar): अग्रवाल समाज की टीम द्वारा कश्मीरी पार्क में पौधे लगाकर वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे मनाया गया। पार्क में सभा द्वारा 300 के करीब पौधे लगाएं गए। इस अवसर पर सभा के प्रदेश अध्यक्ष तथा अग्रोहा विकास ट्रस्ट के पंजाब चेयरमैन डॉ अजय कंसल जी खास तौर पर उपस्थित थे। अजय कंसल जी ने बताया कि दुनिया भर में इस दिन को प्रदुषण कम करने के लिए मनाया जाता है, अग्रवाल समाज सभा द्वारा पौधे लगाकर वातावरण को साफ करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पौधे लगाने से हवा में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है तथा वातावरण सुचित रहता है। पार्क में सुबह से शाम तक काफी लोग सैर करने हेतु आते हैं तथा उन सभी लोगों को साफ तथा स्वच्छ हवा मिल पाएगी तथा पार्क और भी हरा-भरा नजर आएगा। इस मौके उन्होंने सभी से अपील की है कि कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करें, हर साल कम से कम एक वृक्ष लगाएं, अपने आसपास सफाई रखें तथा कूड़ा नदियों में ना डालें। अग्रवाल समाज सभा द्वारा रोजाना तौर पर वातावरण को साफ रखने हेतु कई गतिविधियां की जा रही है। सभा का मुख्य मकसद केवल समाज सेवा करना है तथा सभा का प्रत्येक कार्यकर्ता तहे दिल से समाज सेवा कर रहा है क्योंकि समाज सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर सुरिंदर कंसल केके मित्तल मनोज बंसल कृष्ण सूद पंकज मित्तल आदि लोग उपस्थित थे।

Fast News Punjab