108 एंबुलेंस स्टाफ ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम दिया मांग पत्र.

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा 8 जनवरी संदीप शर्मा 108 एंबुलेंस एंप्लाइज एसोसिएशन पंजाब के बैनर तले समूह 108 एंबुलेंस सर्विस स्टाफ की ओर से अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन डॉक्टर हितेंद्र कलेर को मुख्यमंत्री पंजाब सेहत मंत्री, पंजाब सेहत सचिव, पंजाब मैनेजिंग डायरेक्टर,सेहत विभाग पंजाब और डिप्टी कमिश्नर मोगा के नाम मांग पत्र सौंपा है और पिछले 10 वर्षों से 24 घंटे आपातकालीन हालातों में ड्यूटी करने के बावजूद भी उनकी मांगों के प्रति नकारात्मक रवैए पर रोष भी जताया है। यह है 108 एंबुलेंस स्टाफ की मांगे…… 1.आऊटसोर्स सिस्टम से बाहर निकाल कर राज्य सरकार के अधीन की जाए सेवाएं। 2.एंबुलेंस पर तैनात हर कर्मी की ड्यूटी 8 घंटे की जाए। 3. पिछले 10 वर्षों से ओवरटाइम और वेतन में कोई बढ़ावा नहीं किया गया इसमें बढ़ावा किया जाए। 4.कर्मचारियों की बनती तनख्वाह समय पर दी जाए और कर्मचारियों की एक्सीडेंट बीमा कम से कम 20 लाख तक किया जाए, ड्यूटी के दौरान मौत हो जाने पर परिवार को पेंशन व नौकरी की सुविधा घोषित की जाए। 5.कंपनी के सीनियर अधिकारी दूसरे प्रदेशों की बजाए अपने ही प्रदेश से संबंधित लगाए जाएं ताकि उनकी समस्याओं को समझने के साथ उनका हल करने में देरी ना करें। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस मौके पर सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर जल्दी ही उनकी मांगों को लागू किया गया तो आने वाले समय में इस संघर्ष को तेज किया जाएगा और इससे मरीजों को पेश आने वाली समस्याओं की जिम्मेदार राज्य सरकार होगी। फोटो 08 मोगा संदीप 133 सिविल सर्जन डॉक्टर हतिंदर कलेर को मांगपत्र सौंपते हुए 108 एंबुलेंस स्टाफ के सदस्य। (संदीप शर्मा)

WhatsApp Image 2022-05-05 at 9.09.16 AM
WhatsApp Image 2022-05-20 at 2.57.41 PM
WhatsApp Image 2025-01-09 at 16.59.28
WhatsApp Image 2024-08-10 at 7.15.30 PM (4)
WhatsApp Image 2023-03-28 at 1.44.51 PM (1)
Nagpal 3
WhatsApp Image 2025-01-11 at 14.26.10
WhatsApp Image 2022-05-23 at 10.44.37 AM

Fast News Punjab