जिला फूड सेफ्टी अफसर ने की धरना देने की घोषणा

ਅਪਰਾਧ ਸਿੱਖਿਆ ਖੇਡ ਤਾਜ਼ਾ ਖਬਰਾਂ ਤਾਜਾ ਖਬਰਾਂ ਦੇਸ਼ ਮਨੋਰੰਜਨ ਰਾਜ ਰਾਜਨੀਤੀ ਵਪਾਰ

मोगा,16 जनवरी (संदीप शर्मा)- स्थानीय सेहत विभाग में तैनात जिला फूड सेफ्टी अफसर डॉ जितेंद्र विर्क ने पिछले दिनों सिविल सर्जन कार्यालय से उन्हें उनके बारे में एक शिकायत मिलने और इस संबंधी जांच पड़ताल करने का पता चलने पर इस शिकायत पत्र की कॉपी की मांग की जा रही है, लेकिन उन्हें इसकी कॉपी मुहिया ना करवाने के चलते जहां उनमें रोष पाया जा रहा है वहीं उन्होंने आरटीआई के तहत इसकी कॉपी की मांग की है, ताकि उन्हें भी पता चल सके कि उनकी शिकायत किसने और किस संबंधी की है। उन्होंने शंका जताई कि कार्यालय के संबंधित कर्मचारी उसे यह कॉपी या नहीं करवा रहे हैं जिससे उन्हें शक है कि यह दावा झूठा है। उन्होंने कहा कि आज इस संबंधी सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना देने को मजबूर है और धरना देते हुए वह उन्हें एक कॉपी मैया करवाने की मांग करेंगे।

Fast News Punjab